फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौला खलफ होंगी फाइनेंशियल टाइम्स की पहली महिला संपादक

Wed, 13 Nov 2019 03:10 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रौला खलफ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) के 131 साल के इतिहास में पहली बार रौला खलफ इसको संपादित करने वाली पहली महिला बन जाएंगी। फाइनेंशियल टाइम्स के वर्तमान संपादक लियोनेल बार्बर जनवरी में अपना पद छोड़ देंगें।

विज्ञापन


खलफ ने सल्मोन पिंक न्यूजपपेर में दो दशकों से अधिक समय के दौरान उप संपादक, विदेशी संपादक और मध्य पूर्व संपादक के रूप में कार्य किया है। हाल के वर्षों में उन्होंने ‘एफटी’ पर महिला पाठकों और पत्रकारों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि ‘दुनिया के सबसे बड़े समाचार संगठन ‘एफटी’ में संपादक के पद पर नियुक्त होना मेरे लिए एक महान सम्मान की बात है। मैं लियोनेल बार्बर की असाधारण उपलब्धियों को आगे बढ़ानेे के लिए उत्सुक हूं और वर्षों से उनकी सलाह के लिए आभारी हूं।’
विज्ञापन


लेबनान की खलफ, गार्जियन की कैथरीन विनर के साथ, ब्रिटेन में प्रमुख समाचार पत्रों को संपादित करने वाली कुछ महिलाओं में से एक हैं। साल 1995 में एफटी में शामिल होने से पहले, उन्होंने न्यूयॉर्क में फोर्ब्स पत्रिका में काम किया था। 

निक्केई के अध्यक्ष सूनेओ किता ने कहा कि ‘खलफ को उनके उचित निर्णय और ईमानदारी के लिए चुना गया है।’ उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘हम अपने वैश्विक मीडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। देश के सबसे वरिष्ठ वित्तीय पत्रकार बार्बर, संपादक के रूप में 14 साल और अखबार में 34 साल काम करने के बाद अपना पद छोड़ेंगे।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें