फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजमैरी केचम पश्चिमी वर्जीनिया की पहली ट्रांसजेंडर निर्वाचित अधिकारी चुनी गईं

Sat, 13 Jun 2020 08:45 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वर्जीनिया
विज्ञापन
रोजमैरी केचम - फोटो : social media
विज्ञापन

रोजमैरी केचम पश्चिमी वर्जीनिया में एक नगर परिषद की सीट जीतने के साथ ही राज्य की पहली ट्रांसजेंडर निर्वाचित अधिकारी बन गईं। 26 वर्षीय केचम को एक मंच पर किफायती आवास और ओपियोड की लत को संबोधित करने के बाद व्हीलिंग सिटी काउंसिल के लिए चुना गया था।

विज्ञापन


केचम ने इस मौके पर सभी का आभार जताते हुए कहा, मैं अपने शहर का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिले इस अवसर की अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं। इस चुनाव के बाद एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि न तो मेरा मुद्दा किसी विशेष समुदाय के लिए था और न ही लोगों लोगों ने इसके लिए वोट किया। केचम ने कहा, 'मेरा मकसद अपने शहर या इलाके की बेहतरी है, मेरे कुछ विचार हैं जिसको लोगों ने अपना समर्थन दिया'। 
 

केचम के चुने जाने पर एलजीबीटीक्यू समुदाय ने खुशी जताई और इसे खास दिन बताया। उनकी जीत की प्रशंसा एलजीबीटीक्यू विक्ट्री फंड ने की, जिसने इस खबर के बाद 'इतिहास बना' ट्वीट किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नॉनपार्टिसन चुनाव में केचम ने 39.3 प्रतिशत वोट हासिल किए और पेगी नेबर्गॉल को हराया, वह एक जुलाई को पद ग्रहण करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें