रोमानिया में दो महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव को सर्वोच्च अदालत ने रद्द कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण के चुनाव में राजनेता कैलिन जॉर्जेस्कू आगे निकल चुके थे। इसके बाद चुनाव में रूसी हस्तक्षेप और उल्लंघन के आरोप सामने आए। लोगों ने शनिवार को रैली निकालकर नए चुनाव कराने की बजाय पहले रोके गए दूसरे चरण मतदान को दोबारा कराने की मांग की।
रोमानिया में राष्ट्रपति चुनाव विवादों में हैं। यहां शनिवार को हजारों लोगों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे कैलिन जॉर्जेस्कू के समर्थन में प्रदर्शन किया। लोगों ने रोमानिया के झंडे लहराते हुए रद्द किए गए राष्ट्रपति चुनाव को दोबारा कराने की मांग की। लोगों ने राष्ट्रपति कैलिन जॉर्जेस्कू और दूसरे चरण का मतदान फिर शुरू हो लिखे पोस्टर लहराए।
विज्ञापन
रोमानिया में दो महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव को सर्वोच्च अदालत ने रद्द कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण के चुनाव में राजनेता कैलिन जॉर्जेस्कू आगे निकल चुके थे। इसके बाद चुनाव में रूसी हस्तक्षेप और उल्लंघन के आरोप सामने आए। इस दौरान मौजूदा राष्ट्रपति इओहानिस ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रोमानिया रूसी हमलों का लक्ष्य बन गया था। इस अभियान में कई सोशल मीडिया प्रोफाइल शामिल थे, जो टिकटॉक और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर जॉर्जेस्कू का समर्थन करते थे।
चुनाव रद्द होने के बाद लोगों में रोष का आलम था। लोगों ने शनिवार को रैली निकालकर नए चुनाव कराने की बजाय पहले रोके गए दूसरे चरण मतदान को दोबारा कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में रोमानियाई एकता के लिए अति-दक्षिणपंथी गठबंधन के समर्थक भी शामिल हुए। जॉर्जेस्कू ने कहा कि चुनाव अवैध और असांविधानिक रूप से रद्द कर दिया गया था। लोकतंत्र वापस आएगा। हम सहयोगी हैं, हम लोग हैं, हमारे पास शक्ति है। हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से रोमानिया का चुनाव रद्द करने की निंदा करने पर जॉर्जेस्कू ने कहा कि धन्यवाद जेडी वेंस।
विज्ञापन
राष्ट्रपति दे चुके इस्तीफा
हाल ही में रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने विपक्षी दलों के बढ़ते दबाव के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 12 फरवरी को पद छोड़ने का एलान किया। विपक्षी दल दक्षिणपंथी एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानियन (एयूआर), राष्ट्रवादी एसओएस पार्टी और पार्टी ऑफ यंग पीपल, सेव रोमानिया यूनियन पार्टी के कुछ सदस्यों ने संसद में दायर एक प्रस्ताव के माध्यम से इओहानिस को हटाने की मांग की थी। सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सांसदों के भी इओहानिस के खिलाफ मतदान करने की उम्मीद थी।
चुनाव की नई तारीखें घोषित
राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद रोमानिया में दोबारा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसमें पहला चरण 4 मई को होगा। यदि किसी भी उम्मीदवार को 50% से अधिक मत प्राप्त नहीं होते हैं तो दो सप्ताह बाद 18 मई को पुनर्मतदान कराया जाएगा।