फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रॉकेट हमला, नाकाम किया गया

Sun, 28 Feb 2021 12:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
सऊदी अरब पर रॉकेट हमला... - फोटो : twitter
विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रॉकेट हमले की खबर है। रियाद पर कथित तौर पर मिसाइलों से हमला किया गया है। खबरों के मुताबिक ईरान समर्थित हौथिस ने यमन से सऊदी अरब की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अरब गठबंधन ने कहा कि इसे रोक दिया गया है।  

विज्ञापन

 

अरब गठबंधन ने कहा कि विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी शहर खामिस मुश्यत और जजान पर रॉकेट से हमला किया जिसे नष्ट कर दिया गया। अरब गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्क अल-मलिकी ने कहा कि हौथी मिलिशिया के नागरिकों और नागरिक क्षेत्रों पर हमला कर युद्ध अपराध किया है। 

कर्नल तुर्क अल-मलिकी ने बताया कि राजधानी रियाद को निशाना बनाने के लिए दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि हौथी विद्रोही दल ने नागरिकों पर और नागरिक क्षेत्रों पर हमले का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें