फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: बगदाद के उत्तर में स्थित एक हवाईअड्डे पर रॉकेट से हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Mon, 19 Apr 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बगदाद

सार

  • बलाद हवाई ठिकाने के भीतर कम से कम दो रॉकेट धमाके हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक इराकी हवाईअड्डे पर रविवार को रॉकेट गिरे जिनकी चपेट में आने से दो इराकी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


इराकी सेना के कमांडर मेजर जनरल दिया मोहसेन ने इराक की आधिकारिक संवाद एजेंसी को बताया कि बलाद हवाई ठिकाने के भीतर कम से कम दो रॉकेट धमाके हुए। यह ठिकाना अमेरिकी प्रशिक्षकों का आवास है।
विज्ञापन


इस हमले से कुछ दिन पहले विस्फोटक लदे ड्रोन ने उत्तरी इराक के एक हवाईअड्डे के नजदीक अमेरिका नीत बलों को निशाना बनाया था जिससे इमारत में आग लग गई थी।

मोहसेन ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, हालांकि, ठिकाने के भीतर किसी अधिस्थापना को नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें