फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये बेहद दर्दनाक': पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ केनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जारी, बेटी ने जताई नाराजगी

Sun, 20 Apr 2025 10:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रॉबर्ट केनेडी की बेटी कैरी ने कहा कि हम अपने पिता को जिस तरह से याद करते हैं, हम उन्हें उस तरह से नहीं देख पाएंगे बल्कि अब हमें ओटॉप्सी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की तस्वीरों को देखना पड़ेगा और यह बेहद दर्दनाक है।
 
विज्ञापन
रॉबर्ट एफ केनेडी - फोटो : एक्स/कैरी केनेडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ केनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने पर रॉबर्ट एफ केनेडी की बेटी कैरी ने निराशा जाहिर की है और कहा है कि उन्हें इससे बहुत दुख हुआ है। कैरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ये बेहद दर्दनाक है कि हमें उनके पोस्टमार्टम के दौरान की तस्वीरें देखनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


क्या बोलीं कैरी केनेडी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी और उनके भाई रॉबर्ट एफ केनेडी की 60 के दशक में हत्या कर दी गई थी। दोनों की हत्या से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग हो रही थी। जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने जॉन एफ केनेडी, रॉबर्ट केनेडी और नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं। इस संबंध में राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में ही कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉबर्ट केनेडी की बेटी कैरी ने कहा कि हम अपने पिता को जिस तरह से याद करते हैं, हम उन्हें उस तरह से नहीं देख पाएंगे बल्कि अब हमें ओटॉप्सी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की तस्वीरों को देखना पड़ेगा और यह बेहद दर्दनाक है। 

कैरी ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि इनकी सरकार में अनगिनत लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कैरी केनेडी ने अल सल्वाडोर निर्वासित किए गए गार्सिया का जिक्र किया। साथ ही नौकरी से निकाले गए संघीय कर्मचारियों, ट्रांसजेंडर्स को हो रही परेशानी की ओर भी इशारा किया। कैरी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन को लगता है कि वे हमें दफना सकते हैं, लेकिन हम इन परेशानियों से उभरेंगे और मजबूत होकर आएंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Tariff War: 'चीन से बात कर रहा है अमेरिका', टैरिफ की लड़ाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
विज्ञापन


हत्या से जुड़े 10 हजार पन्ने सार्वजनिक किए गए
गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का एलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अब सबकुछ सामने आ  जाएगा। दरअसल केनेडी बंधुओं की हत्या को लेकर कई षडयंत्र सिद्धांत है। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया था कि 'उन्हें गोपनीयता हटाने के प्रयास करने और सच्चाई पर प्रकाश डालने का सौभाग्य मिला है, जो लंबे समय से अटका हुआ था।' हाल ही में अमेरिकी सरकार ने रॉबर्ट कैनेडी की हत्या की जांच से जुड़े 10,000 पन्नो को सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। केनेडी के बेटे रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ट्रंप के करीबी हैं और फिलहाल ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। रॉबर्ट एफ केनेडी की हत्या के आरोप में जॉर्डन मूल के सिरहान को गिरफ्ता किया गया था, जो अभी जेल में बंद है। 

ये भी पढ़ें- Iran–US Nuclear Talks: परमाणु समझौते पर नया मोड़, रोम में ईरान और अमेरिका ने मिलाया सुर; बातचीत की बढ़ी उम्मीद

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें