फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से जापान की सड़कें हुई जाम, हजारों वाहन फंसे, लोगों ने कार में बिताई रात

Sat, 19 Dec 2020 06:42 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
जापान में भारी बर्फबारी के कारण फंसे वाहन...... - फोटो : pti
विज्ञापन

जापान में बुधवार को भारी हिमपात हुआ जिसके कारण जापान के एक राजमार्ग पर मीलों लंबा जाम लग गया। साथ ही हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए और इन लोगों ने अपनी रात कार में ही बिताई।

विज्ञापन


बुधवार की शाम को शुरू हुई बर्फबारी से वाहन फंस गए और सड़क बर्फ की मोटी चादर से ढंक गई। जापान के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है जिसमें इस दौरान लगभग दो मीटर (6.6 फीट) बर्फ देखी गई।

इस भारी बर्फबारी के कारण उत्तर और पश्चिम जापान में लगभग 10,000 से अधिक घरों की बिजली गुल है और लोग अंधेरे में अपना समय बिताने को मजबूर हैं। वहीं टोक्यो को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे को बर्फबारी के बाद बंद कर दिया।
विज्ञापन


जापान में मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इन हिस्सों में शुक्रवार तक ऐसे ही भारी बर्फ गिरती रहेगी। साथ ही विभाग ने जमी हुई सड़कों और हिमस्खलन के बारे में अलर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें