स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत
- फोटो : संवाद
दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में रविवार रात कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ। इसके बाद एक एसयूवी भी दोनों वाहनों से जा टकराई, जिससे हादसा और भीषण हो गया।
रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के अनुसार, हादसा पश्चिमी केप प्रांत में प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गाम्का के बीच हुआ। यह स्थान केप टाउन से करीब 380 किलोमीटर पूर्व में है। एजेंसी ने कहा कि पश्चिमी केप में आपातकालीन सेवाएं और अधिकारी घटनास्थल का आकलन कर रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बदल सकती है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर
पश्चिमी केप मोबिलिटी विभाग के अनुसार, शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि हादसे की शुरुआत दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। इसके बाद एक एसयूवी उनसे टकरा गई। हादसे के बाद एन1 हाईवे के घटनास्थल वाले हिस्से को बंद कर दिया गया। रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉरपोरेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण अफ्रीका में लाखों लोग सार्वजनिक परिवहन के लिए मिनीबस टैक्सियों पर निर्भर हैं। ये वाहन अक्सर जानलेवा सड़क हादसों में शामिल होते हैं। जनवरी में मिनीबस टैक्सियों से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 14 बच्चे शामिल थे।