फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको में पलटा आव्रजकों से भरा ट्रक, 25 लोगों की मौत, 19 घायल

Fri, 08 Mar 2019 05:51 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी मेक्सिको में एक राजमार्ग पर मध्य अमेरिकी आव्रजकों से भरा एक ट्रक गुरुवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना चियापास राज्य में हुई, जो ग्वाटेमाला की सीमा से सटा हुआ है। बयान में कहा गया कि ट्रक सड़क से उतर कर पलट गया।

हर साल हजारों मध्य अमेरिकी बेहद जोखिम भरी यात्रा कर मेक्सिको के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इनमें मुख्य रूप से होंडुरास, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला के नागरिक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें