फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक...', रो खन्ना का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामास्वामी पर हमला

Thu, 14 Dec 2023 03:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

38 वर्षीय भारतवंशी कारोबारी रामास्वामी बुधवार रात आयोवा में सीएनएन टाउन हॉल में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आव्रजन, सीमा सुरक्षा, धर्म और आर्थिक असमानता पर सवालों के जवाब दिए। इस पर 47 वर्षीय डेमोक्रेट प्रतिनिधि रो खन्ना ने पलटवार किया।
 
विज्ञापन
Ro Khanna - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रामास्वामी हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। साथ ही उन्होंने उन पर और उनकी पार्टी पर अमेरिकियों के मौजूदा मुद्दों का कोई समाधान उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन


रामास्वामी के बयान पर भड़के रो खन्ना
38 वर्षीय भारतवंशी कारोबारी रामास्वामी बुधवार रात आयोवा में सीएनएन टाउन हॉल में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने आव्रजन, सीमा सुरक्षा, धर्म और आर्थिक असमानता पर सवालों के जवाब दिए। इस पर 47 वर्षीय डेमोक्रेट प्रतिनिधि रो खन्ना ने पलटवार किया।

यह लोग भी शामिल
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली के साथ रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के अमेरिकी रामास्वामी सीएनएन टाउन हॉल की बैठक में पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह हमारे लोकतंत्र के लिए इतना खतरनाक...
बैठक के बाद खन्ना ने बुधवार को कहा, 'विवेक का प्रचार अभियान का पॉडकास्ट मजाकिया होता अगर यह हमारे लोकतंत्र के लिए इतना खतरनाक नहीं होता।' उन्होंने आगे कहा कि टाउन हॉल में दिए तीखे बयान मात्र एक अभ्यास था। अमेरिका के लोग जिन कार्रवाई की मांग कर रहे थे, उनका कोई समाधान नहीं दिया गया है।  

यह शर्म की बात है
राष्ट्रपति जो बाइडन के पुन: निर्वाचन में उनका समर्थन कर रहे सिलिकॉन वैली से सांसद खन्ना ने कहा, 'यह शर्म की बात है कि मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करने के बजाय जैसा कि उन्होंने पहले मेरे साथ किया था वैसा ही आज किया। उन्होंने बयानबाजी कर सिर्फ गलतफहमी फैलाने का विकल्प चुना। आज की रिपब्लिकन पार्टी में आगे बढ़ने के लिए ऐसे बयानबाजी देने की आदत बन गई है।' 

उन्होंने आगे कहा कि यह बिल्कुल भी गंभीर पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो बाइडन और कमला हैरिस का समर्थन करने पर गर्व है। खन्ना ने कहा, 'डेमोक्रेट्स साथ मिलकर अमेरिकी लोगों के लिए ऐतिहासिक कानून बनाने में सफल रहे हैं और अगर हम फिर से चुने जाते हैं तो हम गर्भपात के अधिकार, बंदूक हिंसा, बेहतर रोजगार और कम लागत जैसे मुद्दों पर काम करेंगे।'

रामास्वामी ने यह कहा
दरअसल, टाउन हॉल के दौरान रामास्वामी ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेज देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें