फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा अधिकार: नदी को मिला जीवित व्यक्ति का दर्जा

Fri, 17 Mar 2017 01:59 AM IST
एजेंसी/ वेलिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो सबकों कानूनी हक मिला हैं, लेकिन दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी नदी को इंसानों जैसा अधिकार दिया गया है। यह जानकर थोड़ी जरूर होगी हैरानी होगी, लेकिन वाकई सच है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में एक नदी को कानूनी तौर पर जिंदा मान लिया गया है। इसे नागरिकों की तरह कानूनी अधिकार दिया गया है। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर स्थित वांगानुई नदी यहां के माओरी जनजातियों के लिए बेहद खास है। इस नदी से उनकी आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। 

इस सिलसिले में न्यूजीलैंड की संसद ने बाकायदा एक बिल भी पास कर दिया है। इसके मुताबिक, वांगानुई नदी जिंदा व्यक्ति की तरह प्रतिनिधियों के जरिए अपना पक्ष भी रख सकती है। एक प्रतिनिधि को माओरी जनजाति के लोग और दूसरे प्रतिनिधि को यहां की राजशाही चुनेगी। 
विज्ञापन


माओरी जनजाति पहाड़ों और समुद्र की तरह इस नदी को भी जिंदा मानते हैं। 1870 के दशक से ही माओरी जनजाति के लोग वांगानुई नदी के साथ अपने अनूठे संबंधों को पहचान और स्वीकृति दिए जाने की कोशिश कर रहे हैं। इन कोशिशों को अब जाकर यह अनोखा पड़ाव हासिल हुआ है कि संसद ने इसे एक जीवित व्यक्ति के समान मानते हुए कानूनी अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें