फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान समर्थित हूतियों से बढ़ा खतरा: पश्चिम एशिया में अमेरिकियों पर हमले की आशंका, विदेश विभाग की एडवाइजरी जारी

Wed, 25 Nov 2026 07:36 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, वाशिंगटन

सार

पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित हूतियों की गतिविधियों से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर पर हमले में दो भारतीयों समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। विभाग ने ईरान समर्थित हूतियों द्वारा सशस्त्र हमलों के बढ़ते खतरे और इस क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की ईरान की कोशिशों का हवाला दिया है।
विज्ञापन


क्या सलाह दी? 
क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों के माध्यम से जारी कई बयानों में, विदेश विभाग ने अमेरिकियों को सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली बाधाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

बयान में कहा गया है, 'पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि ईरान समर्थित हूतियों द्वारा सशस्त्र हमलों का खतरा बढ़ गया है और ईरान इस क्षेत्र में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। सुरक्षा अलर्ट, उड़ानों के रद्द होने, हवाई क्षेत्र के बंद होने और यात्रा में आने वाली बाधाओं को लेकर सतर्क रहें।'
विज्ञापन


बयान में क्या है? 
स्टेट डिपार्टमेंट ने आगे कहा कि ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। वहीं, ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले शामिल हैं। इन हमलों के कारण आम नागरिकों की जान गई है और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है। इन आक्रामक कार्रवाइयों के तेजी से बढ़ने की आशंका है।

सऊदी सिविल डिफेंस ने क्या बताया? 
सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, आज इससे पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर को निशाना बनाकर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला यमन के हूतियों ने किया है। इस घटना में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए हैं।

एक्स (ट्विटर) पर जारी एक बयान में, सऊदी सिविल डिफेंस के जनरल डायरेक्टोरेट ने बताया कि घायलों में दो सऊदी नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक भी शामिल हैं। सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा, 'रियाद शहर में फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर पर हूती आतंकवादी मिलिशिया ने हमला किया। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं।'

हूती समूह और सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच तनाव चरम पर है। मंगलवार देर रात यमन की राजधानी सना में बम बरसाए गए।  हूती-संचालित अल-मसीराह टीवी ने बताया कि सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाके को सऊदी ने निशाना बनाया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय निवासियों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि इलाके में जोरदार धमाके हुए, जिससे आस-पास के घरों की खिड़कियां हिल गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें