फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manchester: जी20 शिखर सम्मेलन ब्रिटेन-भारत के रिश्तों की झलक, कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया में बोले ऋषि सुनक

Tue, 03 Oct 2023 10:57 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर में कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शिरकत की। भारत दौरे को याद करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा थी।
विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर में कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शिरकत की। इस दौरान उन्हें कहा कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी(जी20) शिखर सम्मेलन, भारत और ब्रिटेन के रिश्ते की एक मात्र झलक थी।
विज्ञापन


जी20 शिखर सम्मेलन के अपनी भारत दौरे को याद करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा थी। मैं अभी प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की अपनी पहली यात्रा से वापस आया हूं। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। ऋषि सुनक ने बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए सुनक ने कहा कि मैं हिंदू होने पर गौरवान्वित महसूस करता हूं। साथ ही भारत दौरे पर बात करते हुए उन्होंने कहा, भारत और यूके दुनिया के दो महान लोकतंत्र है। दोनों दुनिया के भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में ऋषि सुनक के अलावा विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन और रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने भी शिरकत की। साथ ही इस दौरान ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें