फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : सत्तारूढ़ सीपीएन और यूएमएल के धड़ों में बढ़ी दरार

Thu, 18 Mar 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी धड़े की बुधवार को यहां शुरू हो रही राष्ट्रीय सभा में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल टूटने के कगार पर नजर आ रही है। इस राष्ट्रीय सभा में दोनों धड़ों के बीच दरार बढ़ गई है।

विज्ञापन


‘द हिमालयन टाइम्स’ ने बताया कि माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनाल के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूएमएल में ओली के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने दो दिनी राष्ट्रीय कैडर सभा आयोजित की है, जिसमें पार्टी की सभी शाखाओं के करीब 2,000 नेता और कैडर के भाग लेने की संभावना है।

ओली के नेतृत्व वाले धड़े ने नेपाल-खनाल धड़े के बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जबकि प्रतिद्वंद्वी धड़े ने कहा है कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन


उधर, ओली ने नेपाल और खनाल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा, मैं अब पार्टी विरोधी गतिविधियां अब और सहन नहीं कर सकता।

अवैध सभा करने वालों पर होगी कार्रवाई
‘मायरिपब्लिका’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएन-यूएमएल महासचिव ईश्वर पोखरल ने पार्टी नेताओं और सदस्यों से इस बैठक में भाग नहीं लेने को कहा है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। उन्होंने ‘अवैध’ सभा में शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें