फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: चीन की विस्तारवादी मुहिम का हिस्सा थी गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प

Sun, 19 Jul 2020 03:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
विज्ञापन
गलवां घाटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लद्दाख के गलवां घाटी इलाके में पेट्रोलिंग पाइंट 14 पर हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत चीन की एक गहरी और सोची समझी साजिश का हिस्सा रही है। यह चीनी सैनिकों को इस क्षेत्र में तैनात करने और दक्षिण एशियाई देशों के इलाके पर दावा करने की एक कोशिश थी। यह खुलासा यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट को प्राप्त हुए कुछ दस्तावेज में हुआ है।

विज्ञापन


यूएस न्यूज के राष्ट्रीय सुरक्षा संवाददाता पॉल डी. शिंकमैन ने लद्दाख में सेनाओं के बीच पिछले माह हुई हिंसक झड़पों पर भारत सरकार की सोच के बारे में जानकारी देने वाले दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत लद्दाख में हुई ताजा मुठभेड़ को चीन की साम्राज्यवादी विचारधारा से जोड़कर देखता है।

चीन आमतौर पर विस्तारवाद के लिए प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई से बचता है, लेकिन कई देशों की संप्रभुता और अर्थव्यवस्थाओं को भेदने या कमजोर करने के लिए जोर-जबरदस्ती वाली कूटनीति का समर्थन करता है। शिंकमैन ने कहा कि दस्तावेज, कुछ विश्लेषकों के बयान और शोध पर आधारित है।
विज्ञापन


यह दस्तावेज उन अमेरिकी आशंकाओं के बीच आया है, जिसमें चीन के दक्षिण सागर और हांगकांग समेत अपनी सीमा के अन्य हिस्सों में क्षेत्रीय दावों के खिलाफ कोरोना महामारी से पनपे वैश्विक संकट के बीच इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें