फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे: मुगाबे पर महाभियोग चलाने के लिए संसद का सत्र शुरू

Tue, 21 Nov 2017 06:32 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के पदास्थापित राष्ट्रपति रॉबर्ड मुगाबे पर महाभियोग चलाने के लिए संसद का खुला सत्र शुरू हो चुका है। रविवार देर रात देश को संबोधित करते हुए जिम्बाब्वे के अपदस्थ राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। जबकि इससे पहले खबरें आई थीं कि वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


जबकि इससे पहले उन्हें सत्तारूढ़ जेडएएनयू-पीएफ ने उन्हें पार्टी के प्रमुख पद से हटा दिया गया था। इससे पहले जिम्बाब्वे के पूर्व उप राष्ट्रपति इमरसन नंगाग्वा ने मंगलवार को राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे से कहा कि वे जनता की राय का सम्मान करते हुए अपना पद छोड़ दें। उन्होंने कहा कि वे घर तभी लौटेंगे जब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी।

नंगाग्वा ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे के लोगों ने एक स्वर में अपनी बात कही है। इसलिए राष्ट्रपति मुगाबे से मेरी अपील है कि वे जनता की राय पर ध्यान दें और अपना पद छोड़ दें। ताकि देश आगे बढ़ सके और उनकी विरासत को संरक्षित कर सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े:  ट्रिपल तलाक खत्म करने के लिए बनेगा कानून, शीत सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार

इसी महीने की शुरुआत में मुगाबे द्वारा पद से हटाए जाने के बाद नंगाग्वा देश छोड़कर चले गए थे। जिम्बाब्वे का यह राजनीतिक संकट सत्ताधारी जनु-पीएफ पार्टी में 93 वर्षीय मुगाबे के उत्तराधिकारी को लेकर पैदा हुई है। नंगाग्वा ने कहा कि उन्होंने मुगाबे के उस आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्होंने उन्हें वापस लौटकर मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करने को कहा था।

नंगाग्वा ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से कहा है कि जिस तरह से मुझे निकाला गया उसके बाद मैं तब तक घर वापस नहीं लौटूंगा जब तक अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित नहीं हो जाता हूं।
विज्ञापन


Zimbabwe parliament opens session to begin Mugabe impeachment, reports AFP news agency.— ANI (@ANI) November 21, 2017


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें