ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य परनामबुको में जिका बुखार फैलने के कारण आपातकाल लगा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इससे बुखार पर जल्द काबू पाने में आसानी होगी।
अफ्रीका में पाए जाने वाले एक जहरीले किस्म के मच्छर से ये बुखार होता है। ये नवजात शिशुओं में कई किस्म की दिक्कतें पैदा करता है। ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक जीका बुखार और नवजातों में पाई जाने वाली विकृति इससे पहले दुनिया में कहीं सुनी नहीं गई है।
परनामबुको में दो तिहाई मामले माइक्रो-इंसेफ्लाइटिस के हैं जो शिशुओं के दिमाग पर असर डालता है। इस साल अब तक माइक्रो-इंसेफ्लाइटिस के 1,248 मामले सामने आए हैं, जिसमें 2 व्यस्कों की मौत भी हो चुकी है। ये आंकड़े पिछले साले के मुकाबले 8 गुना ज्यादा बढ़े हैं। कुछ मामले रियो डी जेनेरियो और साओ पाओलो से भी आए हैं।
विश्व स्वास्थ संस्थान, डब्ल्यू एच ओ की एक टीम इसी हफ्ते ब्राज़ील पहुंचेगी और हालात का जायजा लेगी।