फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न वेबसाइट्स के निशाने पर आपकी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्डियन अख़बार में छपी एक खबर के मुताबिक़, इंटरनेट वॉच फॉउंडेशन (आईडब्ल्यूएफ) के अध्ययन से ये बात सामने आई है। इस अध्ययन में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अक्सर इस तरह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये जाते हैं। इनमें से 88 प्रतिशत तस्वीरों और वीडियो को उनकी मूल जगह से निकालकर अन्य वेबसाइट्स पर डाल दिया जाता है।
विज्ञापन


तस्वीरों की चोरी
चार हफ्तों के इस अध्ययन में कुल 12,224 तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में ये बात सामने आई कि इनमें से ज्यादातर को उनकी मूल जगह से चुराया गया था। पता चला कि पोर्न वेबसाइट्स इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही हैं। आईडब्ल्यूएफ ने आगाह किया है कि तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर एक बार पोस्ट करने के बाद उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाता और ये सबके लिए उपलब्ध हो जाती हैं।

आईडब्ल्यूएफ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूसी हरग्रीव्स कहती हैं, ''ये एक बहुत बड़ी समस्या है। मूल जगह से तस्वीर को कॉपी कर लिया जाता है। फिर भले ही आप मूल जगह से अपनी तस्वीर या वीडियो को हटा दें, इससे फर्क नहीं पड़ता।'' वे कहती हैं, ''ये जानने की जरूरत है कि इंटरनेट पर एक बार कोई तस्वीर या वीडियो चला गया, तो उसे पूरी तरह से कभी नहीं हटाया जा सकता।'' विशेषज्ञों का कहना है कि वयस्कों को ये बात समझनी चाहिए और अपने से छोटों को भी इस बारे में सचेत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें