फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतेगा : शी जिनपिंग

Sun, 18 Nov 2018 06:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शी जिनपिंग
विज्ञापन
इधर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी ट्रेड वॉर का कोई नतीजा नहीं निकलेगा। इसमें न तो चीन की जीत होगी और न ही अमेरिका की। पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘जिन देशों ने संरक्षणवाद का दामन थामा है, उनके हाथ असफलता ही लगी है। इतिहास गवाह है कि टकराव, फिर चाहे वह शीत युद्ध, आक्रामक युद्ध या व्यापार युद्ध के रूप में हो, इसमें किसी की जीत नहीं हुई है। वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को साझा नियमों की जरूरत है, जो स्वार्थी एजेंडे से परे हों।’
विज्ञापन


अपने तरीके में बदलाव लाए चीन : पेंस
इससे बाद इसी फोरम पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने चीन पर पलटवार किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका तब तक नहीं बदलेगा, जब तक चीन अपने तरीकों में बदलाव नहीं लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें