सोशल मीडिया पर 47 वर्षीय जीना सुटअर्ट को दुनिया की सबसे हॉटेस्ट दादी कहा जा रहा है। उनकी खूबसूरती को देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वो दादी बन चुकी हैं। उऩकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 95 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
जीना के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। इनमें से दो की शादी हो जाने के बाद जीना पिछले साल दादी भी बन चुकी हैं। इनकी 10 महीने की एक पोती भी है। जीना इस साल मिस ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस दौरान वह 18 साल की लड़कियों को चुनौती देती नजर आएंगी। उन्हें उम्मीद है कि वो ये कॉन्टेस्ट जीत जाएंगी।
डेली मेल के मुताबिक, जीना का दावा है कि उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी प्रकार की
सर्जरी का सहारा नहीं लिया है। उनकी खूबसूरती नेचुरल है। उन्होंने कहा, मैं किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती। हमेशा से ऑर्गेनिक मॉस्चुराइजर का इस्तेमाल करती आई हूं। यह एंटी एजिंग है।
जीना का कहना है कि उन्होंने अभी तक अपने चेहरे पर किसी भी प्रकार का केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया है। वह रोजाना चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा जरूर खाती हैं, क्योंकि चॉकलेट उनकी कमजोरी है लेकिन इसमें जीरो कैलोरी होती है। इसके अलावा अपने दोपहर के खाने में वह एवोकाडो और कॉटेड चीज खाती हैं। जीना फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं।
पिता से मिली स्वस्थ रहने की प्रेरणा
जीना कहती हैं, ‘मेरे पिता की 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। इसलिए तब से मैं केवल स्वस्थ रहने की कोशिश करती हूं, ताकि मैं अपने बच्चे और पोते-पोतियों के साथ अधिक समय तक रह सकूं। पिछले साल मैंने अपनी मां को कैंसर से बचाने के लिए अन्य चिकित्साओं के बदले प्राकृतिक विकल्पों का सहारा लिया। जिससे मेरी मां की तबीयत में सुधार होने लगा जिसे देख सर्जन भी हैरान थे।