फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी: दुनिया की सबसे वजनी महिला एमन अहमद की मौत

Mon, 25 Sep 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Eman Ahmed
विज्ञापन
दुनिया में सबसे वजनी महिला एमन अहमद की अबू धाबी के बुरजील हॉस्पिटल में मौत हो गयी। आपको बता दें कि एमन मुंबई में वजन घटाने के लिए इलाज करवाने आयी थीं। 
विज्ञापन

  World's heaviest woman Eman Ahmed, who underwent weight loss treatment in Mumbai as well, passes away in Abu Dhabi's Burjeel Hospital — ANI (@ANI) September 25, 2017

एमन मूल रूप से मिस्र की रहने वाली थीं। उन्होंने वजन कम करने के लिए मुंबई में भी अपना इलाज करवाया था। हालांकि अभी उनका इलाज अबू धाबी में चल रहा था। रिपोर्टस के मुताबिक उनकी मौत सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई।
विज्ञापन


पढ़ें: दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 5 दिन में कम
 
एमन को बचपन से ही थॉयराइड की बीमारी थी जिसकी वजह से उनका वजन असामान्य था। उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भारत में इलाज करवाने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके भारत लाया गया था और मुंबई में उनका इलाज हुआ था।

पढ़ें: मिस्र की 500 किलो वजनी महिला सर्जरी के लिए मुंबई में भर्ती, लिफ्ट से उठाया गया

इलाज के दौरान उनका 300 किलो वजन कम हो गया था। फिलहाल वो अबू धाबी में अपना इलाज करवा रही थी। उनकी मौत का कारण दिल और किडनी का सही काम न करना बताया जा रहा है।
  Eman Ahmed passed away due to compilations frm underlying comorbid conditions incl heart disease&kidney dysfunction: Burjeel Hosp ,Abu Dhabi — ANI (@ANI) September 25, 2017 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें