फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबा मगरमच्छ नहीं रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोलोंग की लंबाई 6.17 मीटर थी और वजन एक हजार किलो से ज्यादा। खारे पानी का यह जानवर दुनिया का सबसे लंबा मगरमच्छ कहा जाता था।
विज्ञापन


फिलिपींस में हाल ही में उसकी मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पेट फूलने के कई घंटों बाद लोलोंग नाम के इस मगरमच्छ को मृत घोषित कर दिया गया।

लोलोंग के बारे में कहा जाता है कि उसने कम से कम एक आदमी की जान ली थी।

सितंबर 2011 में उसे पकड़ लिया गया था और तभी से वह जैव विविधता वाले एक पार्क में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया था। फिलिपिंस के बुनावन शहर में तीन हफ्तों की तलाशी के बाद दर्जनों लोगों की मदद से उसे पकड़ा गया था।

सैलानियों का आकर्षण
पकड़े जाने के बाद उसका नाम लोलोंग रखा गया। जमीन पर रेंगने वाले विशाल आकार के इस जलचर की लंबाई 20.24 फीट और वजन 1,075 किलो मापी गई थी।

शहर में स्थानीय और विदेशी सैलानियों की लोलोंग में खासी दिलचस्पी रहती थी। बुनावन के मेयर एडविन इलॉर्डे ने बताया कि लोलोंग महीने भर से बीमार था।

एडविन ने फ़िलिपिंस डेली इन्क्व्यॉरर अखबार से कहा कि पिछले महीने से ही उसने खाना खाने से इनकार कर दिया था और हमने महसूस किया कि उसके रंग में भी बदलाव आ रहा है। हमारे लोगों ने यह भी पाया कि लोलोंग का पेट असामान्य रूप से फूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों के एक स्थानीय डॉक्टर एलेक्स कॉलेंटिस ने बताया कि मगरमच्छ की सेहत बिगड़ने की एक वजह बहुत अधिक ठंड हो सकती है। इलॉर्डे ने कहा है कि वन्यजीव विशेषज्ञ लोलोंग की मृत्यु की जांच करेंगे और उम्मीद जताई कि उसका शव सहेज कर रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरीके से सैलानी लोलोंग को फिर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें