फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली हैं तो किराए पर लीजिए ब्वॉयफ्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में वहां के सबसे बड़े त्योहार यानी चीनी नव वर्ष को मनाए जाने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस आयोजन में कुछ दिनों के लिए पूरा देश बंद रहता है और लोग अपने परिवारों के साथ इस महोत्सव का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर लोग तो इन छुट्टियों का आनंद लेते हैं लेकिन चीन में लाखों कुंआरे लोग इससे वंचित रह जाते हैं। बीजिंग में एक दफ्तर के बेसमेंट में स्थित कैंटीन में छुट्टी के वक्त ऐसे लोग घूमते हुए मिल जाते हैं।

अविवाहित महिलाओं की चिंता
यहां समूहों में नूडल्स का आनंद ले रही कुछ युवतियों ये पूछे जाने पर काफी निराश हो जाती हैं कि आने वाले नए साल को कैसे मनाएंगी। उत्तर पूर्वी चीन की रहने वाली डिंग ना कहती हैं कि मैं काफी बड़ी हो गई हूं। मैं करीब तीस साल की हूं लेकिन अभी तक अकेली हूं।
विज्ञापन


वो कहती हैं कि मेरे ऊपर काफी दबाव है। मेरी बहनें और मेरे रिश्तेदार मुझसे पूछते हैं कि मेरी शादी क्यों नहीं हुई है। जब वे लोग मुझे फोन करते हैं तो मैं डर जाती हूं। चीन में तीस साल तक होते-होते शादी कर लेने का काफी सामाजिक दबाव रहता है।

चीन की सबसे बड़ी डेटिंग एजेंसी के सलाहकार झू जियाओपोंग कहते हैं कि यहां कुंआरे लोगों पर चीनी नव वर्ष से पहले शादी कर लेने का काफी दबाव रहता है, उनके मुताबिक, चीनी लोग रात्रिभोज पर इकट्ठे होना काफी पसंद करते हैं। नए साल के ठीक पहले सभी लोग जोड़ों में दिखाई देते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आप इसका दबाव और दर्द समझ सकते हैं।

लेकिन चीन के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन खरीदस्थल ताओबाओ ने इस समस्या के हल के लिए किराए पर नकली ब्वॉयफ्रेंड का एक नायाब तरीका ढूंढ़ निकाला है।

किराए पर ब्वॉयफ्रेंड
महज पचास डॉलर कीमत अदा करके एक दिन के लिए कोई भी लड़की एक ब्वॉयफ्रेंड को किराए पर ले सकती है। इसके लिए बाकायदा विज्ञापन दिए जाते हैं। कुछ विज्ञापनों में कई तरह के पैकेज भी उपलब्ध हैं। मसलन, एक घंटे के लिए पांच डॉलर की कीमत पर कोई लड़की अपने इस ब्वॉयफ्रेंड को डिनर पर ले जा सकती है, आठ डॉलर में गालों पर चुंबन ले सकती है।

यही नहीं, अस्सी डॉलर में ये नकली ब्वॉयफ्रैंड लड़की के परिवार वालों के साथ पूरी रात रह सकता है जबकि 95 डॉलर में वो लड़की के साथ हमबिस्तर हो सकता है। हालांकि इस सूची में सेक्स का कोई विकल्प नहीं दिया गया है।

त्यानजिन में कृषि उत्पाद बेचने वाले ली ले चीनी नव वर्ष के मौके पर किसी के साथ ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर रहेंगे, लेकिन इसे लेकर वो काफी परेशान हैं। ली स्वीकार करते हैं कि ये पहला मौका है जब उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड बनना स्वीकार किया है। हालांकि नए साल पर वो अपने घर जाया करते हैं।

लेकिन वो जोर देकर कहते हैं कि ऐसा वो पैसों के लिए नहीं कर रहे हैं। पैसों के लिए उनके पास और भी बहुत से अच्छे काम हैं। वो कहते हैं कि मेरे लिए ये एक उत्साहजनक काम है।
विज्ञापन


हो सकता है कि मुझे कोई ऐसी लड़की मिल जाए जो मेरी भावनाओं को समझ सके और फिर हम दोनों ही एक-दूसरे से खुश हो सकें।

ली के मुताबिक उनसे करीब तीस महिलाएं संपर्क कर चुकी हैं, लेकिन वो ये नहीं तय कर पा रहे हैं कि बतौर ब्वॉयफ्रेंड अपनी सेवा वो किसे दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें