फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की राजनीति में आया भूचाल, यौन उत्पीड़न पर पीएम की सफाई के बाद सामने आई महिला रिपोर्टर

Sun, 08 Jul 2018 06:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Canadian Prime Minister Justin Trudeau
विज्ञापन

कनाडा की एक पूर्व महिला पत्रकार ने अपनी खामोशी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदो पर उन आरोपों पर कायम रहने की बात स्वीकार की जिनमें कहा गया है कि त्रुदो दो दशक पहले उसे गलत ढंग से स्पर्श कर चुके हैं। उसने कहा कि मैं मीडिया में आई खबरों की पुष्टि करती हूं। इसके बाद कनाडा में जबरदस्त भूचाल आ गया है और वहां पीएम से सफाई मांगी जा रही है।

विज्ञापन


महिला रिपोर्टर रोज नाइट ने कहा कि उस समय त्रुदो सक्रिय राजनीति में नहीं थे। हालांकि कनाडाई राजनीति में बवाल मचने के बाद जस्टिन त्रुदो ने इस घटना को हाल ही में स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि वह महिला एक रिपोर्टर है।

त्रुदो ने कहा कि उन्होंने महिला से घटना के अगले ही दिन माफी मांग ली थी। नाइट ने कहा कि उस घटना के पश्चात पीएम बनने के बाद या पहले उसका त्रुदो से कोई संपर्क नहीं रहा है। महिला रिपोर्टर नाइट ने इससे आगे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


महिला पत्रकार का यह बयान जस्टिन त्रुदो के उस बयान के ठीक बाद आया है जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों का बचाव करने की कोशिश की थी। त्रुदो ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने वर्ष 2000 में एक संगीत समारोह के दौरान कुछ गलत हरकत की थी। कनाडा के पीएम त्रुदो ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में वह केवल एक पक्ष नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें