फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप, पोकेमॉन गो के एक कैरेक्टर ने किया मेरे साथ रेप

Fri, 12 Aug 2016 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala - file
विज्ञापन
पूरी दुनिया में हंगामा मचा चुके पोकेमॉन गो गेम पर एक महिला ने ऐसा आरोप लगाया है, जिस पर विश्वास करना जरा मुश्किल है। रूस की एक महिला का आरोप है कि जब वह पोकेमॉन गो गेम खेल रही थी, उस दौरान एक पोकेमॉन कैरेक्टर ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


रूस के स्थानीय न्यूज चैनलों के मुताबिक यह शादीशुदा महिला पोकेमॉन कैरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गई। उसने कहा कि जब वह अपने बेड पर बैठकर पोकेमॉन गो खेल रही थी, तो एक पोकेमॉन कैरेक्टर इसी दौरान उसके बिस्तर पर आ गया और उसके साथ रेप करने लगा। 

महिला का तो यहां तक कहना है कि जब भी वह पोकेमॉन गो ऐप को अपने स्मार्टफोन पर शुरू करती है, तो वह रेप करने वाला पोकेमॉन कैरेक्टर उसके बेड पर ही नजर आता है। हालांकि उसके अविश्वसनीय आरोप के बिना पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और उसे किसी साइकोलॉजिस्ट के पास जाने का सुझाव दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें