मामला स्कॉटलैंड के ग्लासगो का है जहां एक महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन में यात्रा के दौरान एक आदमी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
35 वर्षीय कैरेन फार्मर अपनी शिकायत में कहा कि जब वो ग्लासगो से ब्लैनटायर जा रही तो ट्रेन में उसके साथ सफर कर रहे एक आदमी ने उसका रेप किया और अगले स्टेशन पर उतर कर भाग गया। उसने पुलिस को बताया कि 23 वर्षीय वह आदमी बहुत गुस्सैल था और इसी डर से वो उसे पकड़ नहीं पाई।
लेकिन सीसीटीवी फुटेज कैरेन की पोल खुल गई। फुटेज में अफसरों ने पाया कि महिला ने उक्त आदमी के साथ अपनी मर्जी से सेक्स किया था। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 14 अगस्त 2012 को कैरेन और वह आदमी ग्लासगो सिटी सेंटर में डेट पर गए थे। उनको वहां शराब पीते और खुलेआम एक दूसरे को चूमते हुए देखा गया था।
अब कैरेन पुलिस को रेप की झूठी रिपोर्ट लिखवाने और जांच में उनका समय बर्बाद करवाने के जुर्म में जेल में सजा काट रही है।
मौज मस्ती के प्लान को लगा झटका
सरकारी वकील कॉलेट फैलन का कहना है कि कैरेन को लगा था कि वह आदमी के साथ रात गुजारेगी और उसके मनचाहे गिफ्ट पा लेगी लेकिन वो शख्स बिना कैरेन को बताए चला गया और गुस्से में कैरेन ने उसे सबक सिखाने के लिए रेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज करानी चाही।
फैलन ने बताया असल में कैरेन उस आदमी के साथ उसके घर जाकर मौज मस्ती करना चाहती थी औऱ वो आदमी बाथरूम जाने के बहाने कैरेन को स्टेशन पर ही छोड़कर चला गया। उसके जाने से दुखी कैरेन ने उसको सब जगह ढूंढा और उसे मैसेज भेजने के लिए किसी से फोन भी मांगा।
मैसेज में उसने लिखा,'' इस रात के लिए धन्यवाद जिसकी कीमत मुझे ब्लैटायर में अकेले रह कर चुकानी पड़ रही है। तुम्हारा इस तरह मेरा इस्तेमाल कर के चले जाना मुझे बहुत नीचा महसूस करवा रहा है।''
जेल में काटनी पड़ रही है सजा
फैलन ने कहा,'' महिला ने ग्लासगो वापस जाने वाली ट्रेन पकड़ी। यात्रा के दौरान उसने ड्राइवर का दरवाजा खटखटाया तो ड्राइवर ने उसे उदास और रुंआसा पाया। उसने ड्राइवर को बताया कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है लेकिन पूरी बात नहीं बताई।'' जब वह सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो उसने पुलिस को भी यही बताया कि ट्रेन में उसका यौन उत्पीड़न हुआ है।
बाद में कैरेन को पुलिस का समय बर्बाद कराने के जुर्म में हवालात में बंद कर दिया गया। बचाव पक्ष की वकील लुइस ऐरोल ने कहा,'' कैरेन को उस शाम के बारे में बहुत कम याद है। जब उसने सीसीटीवी देखा जब उसे याद आया कि जो उसने सोचा था, असलियत में वैसा नहीं हुआ था।'' कैरेन को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी।