नेपाल के राष्ट्रपति के आवास पर गुरुवार को एक महिला पत्रकार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह राष्ट्रपति के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की तस्वीर खींच रही थी। हालांकि तीन घंटे तक पुलिस हिरासत में रही पत्रकार को बाद में रिहा कर दिया गया।
दरअसल प्रदर्शनकारी नेपाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के लिए 18 करोड़ की बुलेट प्रूफ कार खरीदने के फैसले के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति को एक कार का मॉडल देने गए थे। सरकार के इस फैसले की जनता ने कड़ी आलोचना की है।