फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोडियाई राजकुमार की पत्नी की सड़क हादसे में मौत 

Mon, 18 Jun 2018 08:45 AM IST
एजेंसी, नोम पेन्ह 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोडिया के राजकुमार और पूर्व पीएम की पत्नी ओउक फक्का की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे में राजकुमार भी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार नरोडम रणरिद्ध और उनकी पत्नी ओउक फाल्ला की गाड़ी को दूसरी दिशा से आ रही टैक्सी ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जिसके बाद वह दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद राजकुमार और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान राजकुमार की पत्नी ने दम तोड़ दिया। राजकुमार को इलाज के लिए राजधानी नोम पेन्ह ले जाया गया। टैक्सी में कई लोग सवार थे। हादसे में सात अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

फक्का की मौत के कुछ घंटों बाद रणरिद्ध के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया कि फक्का की मौत पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी के एक सदस्य ने उनकी मौत की पुष्टि की और कहा कि रणरिद्ध (74) के स्वास्थ्य हो जाने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें