फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग राष्ट्रगान क्यों नहीं गाते?

Tue, 22 Sep 2015 04:12 PM IST
जॉन केली/बीबीसी न्यूज मैगजीन
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रगान के वक्त खामोश रहने की वजह से ब्रितानी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन की खूब आलोचना हुई है। लेकिन क्या वजह है कि कुछ लोग अपने राष्ट्रगान को गाने से इंकार कर देते हैं? वे पहले ऐसे सार्वजनिक हस्ती नहीं हैं जो राष्ट्रगान गाने के वक्त चुप रहे हैं। खेल की दुनिया के कई सितारों पर ये आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन


उनमें से कई इसके पीछे सैद्धांतिक वजहें बताते हैं। जो राज्य के मुखिया के तौर पर एक निर्वाचित प्रतिनिधि का समर्थन करते हैं, उन लोगों के लिए राजशाही के सम्मान में गाना राजनीतिक रूप से एक कठिनाई भरा काम है। जो किसी दैवीय शक्ति में यकीन नहीं रखते उनके साथ भी यही समस्या है।

इन दोनों श्रेणियों के लोग इधर कुआं उधर खाई वाली हालत में होते हैं। उपन्यासकार जॉन नीवेन सवाल करते हैं, "एक लोकतंत्रवादी और नास्तिक होने के नाते मैं राष्ट्रीय गान क्यों गाऊंगा?
विज्ञापन

होती है परेशानी

जिसके अस्तित्व में मेरा कोई यकीन नहीं उसकी प्रशंसा में जोर-जोर से क्यों गाऊं?"वो कहते हैं, "मैं यह देखकर हक्का-बक्का रह जाता हूं कि लोग मेरी इस हरकत से अचंभे में हैं।"ब्रिटेन के कुछ लोगों को राष्ट्रगान की धुन किसी मरसिए की तरह लगती है। संडे टाइम्स के स्तंभकार डॉमिनीक लॉसन का कहना है, "ना ही इसके शब्द और ना ही इसकी धुन प्रेरणादायी है।"

वो मौजूदा राष्ट्रगान 'गॉड सेव द क्वीन' की जगह 'आई वाओ दू दी' को तरजीह देने की बात करते हैं। कुछ लोग 'लैंड ऑफ होप एंड ग्लोरी' को पसंद करते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो गा नहीं सकते। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर गैरी लींकर ने स्वीकार किया कि उन्हें राष्ट्रगान गाने के समय टीम के साथियों का साथ देना पसंद नहीं था क्योंकि वे बहुत बुरा गाते थे।

जो लोग गाने में सक्षम नहीं होते हैं उन्हें शादी और पार्टी जैसे मौकों पर बहुत परेशानी होती है। कई लोग ऐसे हालात में सबसे बढिया यह फैसला लेते है कि चुप रहो या होठों को हिलाते रहो। ब्रिटिश राजशाही की वेबसाइट के मुताबिक, " राष्ट्रगान का कोई अधिकृत संस्करण मौजूद नहीं है यह परंपरागत रूप से चलने वाले शब्दों पर आधारित है और आधिकारिक रूप से इसके केवल दो छंद ही हमेशा गाए जाते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रगान सीखने की पेशकश

"एक अध्ययन के मुताबिक 68 फीसदी ब्रितानी कम से कम पहला छंद तो जानते है लेकिन 18 से 24 साल के उम्र के 43 फीसदी लोगों को इसके शब्द नहीं आते हैं।

इंग्लैंड के फुटबॉल कप्तान वेन रूनी ने राष्ट्रगान सीखने की पेशकश की थी। अपने साथियों के साथ नहीं गाने की वजह से उनकी आलोचना हुई थीं।

अब वो टीम के साथियों के साथ राष्ट्रगान गाते हैं। मैजेस्टी मैगजीन के संपादक का कहना है कि महारानी खुद राष्ट्रगान के समय चुप रहती हैं। अगर वो गाती हैं तो ये थोडा अजीब लग सकता है। इस मामले में विपक्षी नेता के साथ उनकी कुछ तो समानता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें