फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विमानः शवों के तलाशी अभियान में मौसम का खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
जावा सागर में गिरे एयर एशिया के विमान के मलबे से यात्रियों की लाशें निकालने में खराब मौसम के कारण खासी दिक्कतें आ रही हैं। तलाशी अभियान में तेज बारिश, हवाओं और समुद्र में तीन मीटर ऊंची लहरें उठने से गोताखोर पानी में नहीं उतर पा रहे हैं। ढाई दिन के तलाशी अभियान के बाद विमान का मलबा मंगलवार को मिला था।
विज्ञापन


एयर एशिया विमान में 162 लोग सवार थे लेकिन केवल छह की लाशें ही अब तक निकाली जा सकी हैं। इंडोनेशियाई के साराबायो से सिंगापुर जा रही एयर एशिया की उड़ान संख्या क्यूज़ेड 8501 रविवार को लापता हो गई थी।

विमान के मलबे के तलाशी अभियान पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि जहाज और हेलीकॉप्टर पहले शवों को बरामद करने में जुटे हुए हैं।जांचकर्ता विमान के ब्लैक बॉक्स को तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान के मलवे और शवों की जो तस्वीरें इंडोनेशियाई टीवी पर दिखाई गईं उन्हें देखकर विमान में सवार यात्रियों के रिश्तेदार स्तब्ध रह गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें