फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : शार्क को डॉल्फिन समझ बचाने समंदर में कूदा आंद्रे, देखें फिर क्या हुआ

Mon, 06 Jun 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Mirror
विज्ञापन
इंग्लैंड स्थित कॉर्नवाल के लिजार्ड प्वाइंट पर एक अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला, डरहम के रहने वाले 49 वर्षीय निकोलस आंद्रे पत्नी एन के साथ कॉर्नवॉल प्वाइंट के नजदीक पैदल जा रहे थे कि अचानक उनकी नजर डॉल्फिन की पूंछ जैसी दिखने वाले उस विशालकाय जानवर पर पड़ी। निकोलस ने देखा की एक 12 फुट का जानवर उथले पानी में फंसा है, वो उसे बचाने के लिए नीचे गए और एक दूसरे साथी की मदद से अपनी टी-शर्ट निकालकर उसकी पूंछ पर बांध दी लेकिन जैसे ही मछली ने पलटा मारा तो उसे देखकर निकोलस के होश उड़ गए। दरअसल वो जिसे डॉल्फिन मछली समझ रहे थे, वो शार्क निकली। 
विज्ञापन



 

शार्क को बचाकर काफी प्राउड फील हो रहा था- निकोलस

- फोटो : SWNS
निकोलस आंद्रे के मुताबिक, 'मैंने शार्क को अपने पूरे जीवन में इतने करीब से नहीं देखा। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने इतने भारी-भरकम जानवर को महसूस किया।' निकलोस कहते हैं, 'बीच पर पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था लेकिन हम किसी तरह पहाड़ी से नीचे उतर कर गए, मैं वहां पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति की सहायता से उसे बचाने की कोशिश करने लगा तब मुझे लगा कि यह कोई डॉल्फिन नहीं बल्कि चार मीटर लंबी बास्किंग शार्क थी। 

वो बहुत बजनदार थी इसलिए हम लहरों का इंतजार करने लगे ताकि उसे समंदर में वापस आसानी से भेजा जा सके। हमने उसे गहरे पानी में पहुंचाने के बाद अपनी टी-शर्ट बाहर खींच ली, उसे बचाकर काफी प्राउड फील हो रहा था।'
विज्ञापन

मछली को बचाते-बचाते आंद्रे के हाथ और पैरों में चोट आ गई

- फोटो : SWNS
मछली को बचाते-बचाते आंद्रे के हाथ और पैरों में थोड़ी सी चोट आ गई, वो कहते हैं कि, 'इस बीच शार्क आक्रामक और खतरनाक नहीं लग रहा था।' आप को बता दें कि बॉस्किंग शार्क दुनिया की दूसरी सबसे विशालकाय मछली है, उसके दांत नहीं होते हैं और वो केवल प्लवक ही खाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें