नीदरलैंड्स के हॉलैंड में महिलाएं बुर्का पहने या नहीं इस पर अगले सप्ताह सार्वजनिक स्थल पर मतदान होगा। यहां बुर्का पर प्रतिबंध लगाए जाने के लिए लाई गई योजना पर विवाद खड़ा हो गया था। अगर प्रतिबंध के पक्ष में मतदान होता है तो नीदरलैंड्स के किसी भी स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी भवनों में चेहरा ढककर जाने की मनाही होगी। इसका उल्लंघन करने पर 27 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह नियम गैरधार्मिक स्काई मास्क और चेहरे को पूरी तरह से ढकने वाले हेलमेट पर भी लागू होगा। वोटिंग के दौरान इस प्रस्ताव को संसद के उच्च सदन में बहुमत मिल सकता है। इस प्रस्ताव को पहली बार 13 साल पहले लाया गया था। दो साल पहले निचले सदन में इसे समर्थन मिला था। मंगलवार को हुई इस पर बहस में 19 जून को मतदान कराने का निर्णय लिया गया।
पिछले सप्ताह डेनमार्क सार्जवनिक स्थल पर मुंह ढंकने पर प्रतिबंध लगाने वाला अंतिम यूरोपीय देश बना था। हालांकि मानवाधिकार प्रचारकों ने डेनमार्क के इस कदम की आलोचना की थी। उन्होंने इसे ‘महिलाओं के अधिकार के खिलाफ’ करार दिया था।