फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले माल्या, मुझे किया गिरफ्तार तो नहीं मिलेगा एक पैसा

Fri, 29 Apr 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए भारत से जाकर फिलहाल लंदन में बसे शराब करोबारी विजय माल्या बैंको से 'उचित' समझौता करना चाहते हैं। लंदन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार माल्या ने कहा कि 'मेरा पासपोर्ट जब्त करने या मुझे गिरफ्तार करने से एक भी पैसा नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन


माल्या ने अखबार से यह भी कहा कि 'हमने बैंको के साथ हुई हर बातचीत में कहा है कि हम मामले को उचित आंकड़े पर व्यवस्थित करना चाहते हैं, जिसे हम सहन कर सकें।' माल्या ने यह भी कहा कि वे 'जबरन निर्वासित' हैं और फिलहाल ब्रिटेन छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

गौरतलब है कि विजय माल्या इसी साल 2 मार्च को दिल्ली से लंदन चले गए थे। माल्या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के 9000 करोड़ रुपए बाकी हैं। इससे पहले माल्या ने सुप्रीम कोर्ट के सामने 4000 करोड़ रुपए का कर्ज इस साल सितंबर तक लौटाने की पेशकश की थी जिसे बैंको ने ठुकरा दिया था। माल्या ने लंदन स्थित अखबार से यह भी कहा है कि मैंने किंगफिशर के धन का दुरुपयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या ने अखबार से यह भी दावा किया है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें