फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मॉडल को खटमलों ने काटा, हो सकती है कार्रवाई

Mon, 02 Jul 2018 02:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्टोरिया सीक्रेट की एक ब्राजिलियन मॉडल ने होटल की एक चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। जिसमें साफतौर से लिखा था कि खटमल से बचें। अब उसका कहना है कि इसकी वजह से उसका करियर और जिंदगी बर्बाद हो गई है। इस मॉडल का नाम सबरीना जेल्स सेंट पियरे है। मॉडल ने कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट एम्बैसी सुइट्स होटल पर केस किया है। जिसमें दावा किया गया है कि साल 2016 में यात्रा के दौरान उसे खटमलों ने काटा था।

विज्ञापन


खटमलों ने उसके शरीर पर कई जगहों पर काटा जिसके घाव जल्द ठीक नहीं हुए। सबरीना का दावा है कि इसकी वजह से उसे ना केवल शारीरिक तौर पर बल्कि भावनात्मक तौर पर भी परेशानी हुई। उसका कहना है कि उसे शर्मिंदगी और मनोवैज्ञानिक आघात का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि उन्हें अभी भी डरावने सपने आते हैं। मुकदमे के अनुसार उन्होंने होटल पर ठीक तरह से धूप ना देने का इल्जाम लगाया है।

मॉडल का कहना है कि होटल की गलती की वजह से उसके मॉडलिंग करियर पर प्रभाव पड़ा। एक मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के कारण उसकी मॉडलिंग की क्षमता पर प्रभाव पड़ा और उसे असहनीय मनोवैज्ञानिक पीड़ा सहनी पड़ी। मॉडल ने विक्टोरिया सीक्रेट, टॉमी हिलफिगर, राल्फ लॉरेन, वैलेनटिनो एंड वर्सेस सहित विभिन्न बांड्स के लिए मॉडलिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें