फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला में नोटबंदी के खिलाफ भारी विरोध-प्रदर्शन, सरकार ने टाला फैसला

Mon, 19 Dec 2016 03:41 AM IST
एजेंसी/ काराकस
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
भारत में नोटबंदी के फैसले के बाद लोग भले ही परेशान हों मगर भारत के बाद वेनेजुएला में लागू की गई नोटबंदी को नागरिकों के भारी विरोध के कारण वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 2 जनवरी तक के लिए टाल दिया है। टेलीविजन पर मादुरो ने कहा कि आप शांतिपूर्वक रुप से 100 बोलिवर के नोट को खरीददारी व अन्य गतिविधियों के लिए अस्थायी तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि कोलंबिया और ब्राजील के साथ लगी सीमाएं बंद रहेंगी जिसके लिए उन्होंने दावा किया था कि माफिया वेनेजुएला के पैसों को देश से बाहर ले जा रहे हैं। गौरतलब है कि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था में 100 बोलिवर के नोट का हिस्सा 77 फीसदी है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने 11 दिसंबर की रात को देश में तत्काल प्रभाव से अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी करेंसी 100 बोलिवर को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बदले वेनेजुएला सरकार ने 500, 2000 और 20,000 बोलिवर की नयी करेंसी जारी की थी।
विज्ञापन


लोगों को नोट बदलने के लिए केवल 72 घंटे का समय दिया गया, लेकिन इस अनुपात में नयी करेंसी को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। वेनेजुएला की आधी आबादी के पास बैंक खाते नहीं हैं और सरकार ने इसकी कोई जानकारी नहीं जुटाई थी। जिसके कारण नोटबंदी से हर स्तर पर हालात बेकाबू हो गये थे।

दरअसल में अचानक किए गए नोटबंदी के फैसले को वापस लेने का कारण करेंसी बदलाव के उचित इंतजाम ना हो पाना था जिसके कारण वहां अराजकता का माहौल हो गया था। नकदी संकट के बाद लोग खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए कार्ड और बैंक ट्रांसफर के जरिए लेनदेन करने के लिए बाध्य हो गए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि दंगों जैसे हालात में चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया जबकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की। गवर्नर फ्रांस्वा रंजेल गोमेज ने कहा कि लूट के आरोपों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें