फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद वेनेजुएला में टला नोटबंदी का फैसला 

Sun, 18 Dec 2016 03:40 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
भारत में नोटंबदी की तर्ज पर वेनेजुएला में करेंसी नोट वापस लिए जाने का फैसला लिया गया था लकिन इसे फिलहाल टाल दिया गया है। वेनेजुएला की सरकार की तरफ से कहा गया है कि 100 बोलिवर के बैंक नोट हटाए जाने की नीति पर दो जनवरी तक अमल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यानी ये नोट तब तक के लिए चलन में बने रहेंगे। कई दिनों की आर्थिक अफरा-तफरी के बाद नोटबंदी की नीति में सरकार ने ये फेरबदल किया है। टेलीविजन पर एक राष्ट्रीय प्रसारण में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने दावा किया कि वेनेजुएला को बर्बाद करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश हुई है।

उनका दावा है कि 500 बोलिवर के नए नोटों को वक्त पर पहुंचने से साजिश के तहत रोका गया है। वेनेजुएला में भी भारत की तरह ही नोटबंदी के इस फैसले के बाद नोट बदलने या जमा करने के लिए लंबी कतारें देखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने की चीजें खरीदना भी हो गया था मुश्किल

- फोटो : reuters
नकदी के संकट के कारण हजारों दुकानें बंद हो गईं और लोगों को क्रेडिट कार्ड या बैंक ट्रांसफर के जरिए लेन-देन करने के लिए बाध्य किया गया। कई लोगों के साथ तो संकट इस कदर गंभीर हो गया कि उनके लिए खाने-पीने की चीजें खरीदना मुश्किल हो गया।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को नाराजगी का ये आलम था कि छह शहरों से झड़पों की खबरें मिलीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है और झड़पों में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें