उज्बेकिस्तान की सरकार ने राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव के निधन की पुष्टि कर दी है। उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के बाद छह दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एशिया के सबसे सत्तावादी नेताओं में से एक 78 वर्षीय इस्लाम करीमोव ने उज्बेकिस्तान पर 27 साल शासन किया।
उज्बेकिस्तान के सरकारी टीवी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह नगर समरकंद में किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके शासन के दौरान उत्पीडन का संस्थागत इस्तेमाल किया गया।
दिवंगत नेता इस्लाम करीमोव ने अपने ताकत के इस्तमाल को अक्सर ये कहकर न्यायोचित ठहाराया था कि मुस्लिम बहुल उज्बेकिस्तान में इस्लामी चरमपंथी पैदा होने का खतरा है।
उज्बेकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान से लगी है।