अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी तनाव के कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। एक अन्य उत्तर कोरियाई मिसाइल या परमाणु परीक्षण की चिंता के मद्देनजर दक्षिण कोरिया में एक अमेरिकी पनडुब्बी यूएसएस मिशिगन पहुंच गई है। मिसाइल-सशस्त्र यूएसएस मिशिगन विमान वाहक कार्ल विंसन की अगुवाई वाले युद्धपोतों के समूह में शामिल होगी।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने सुरक्षा परिषद को चेताया, कहा उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए रहें तैयार
दक्षिण कोरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मंगलवार को उत्तर कोरिया ने अपनी सेना की 85वीं वर्षगांठ मनाई है। सालगिरह के मौके पर उत्तर कोरिया ने बड़े पैमाने पर फायरिंग ड्रिल की।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई। हालांकि, उत्तर कोरिया ने वॉनसन शहर के चारों ओर एक विशाल लाइव-फायर ड्रिल आयोजित की थी। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय ने कहा, 'हमारी सेना उत्तर कोरियाई सना की बारीकी से निगरानी कर रही है।'
यह भी पढ़ें- चीन ने अमेरिका को दी उत्तर कोरिया पर संयम बरतने की सलाह
हाल के कुछ हफ्तों में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तीखी बयानबाजी के बाद तनाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया और परीक्षणों की योजना बना सकता है।