फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया विवाद पर बोला अमेरिका, 'हमारा लक्ष्य युद्ध करना नहीं'

Fri, 27 Oct 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
James Mattis
विज्ञापन
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी जुबानी जंग के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने शांति का संदेश दिया है। मैटिस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका का लक्ष्य युद्ध करना नहीं है, यूएस डिप्लोमेटिक हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


पढ़ें: नॉर्थ कोरिया बोला- परमाणु हमले की धमकी को हल्के में न ले दुनिया 

उन्होंने पैनमनजोम में कहा कि हमारा लक्ष्य कोरियाई प्रायद्वीप का पूर्ण निरीक्षण और उसे परमाणु मुक्त बनाना है। मैटिस ने जोर देते हुए कहा कि वो और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष सांग यांग म्यू ने उत्तर कोरिया के लापरवाह और गैरकानूनी व्यवहार को हल करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है।

मैटिस ने कहा था कि हम इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश कर रहे थे। आपको बता दें कि शनिवार को मैटिस और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष सांग यांग सालाना डिफेंस टॉक में अपनी बात रखेंगे। मैटिस दो दिन के लिए दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया को समझाने के लिए चीन पर दबाव डालेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 7 और 8 नवंबर को सियोल यात्रा पर जाएंगे, जहां वो नॉर्थ कोरिया को जवाब दे सकते हैं। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया को केवल एक ही भाषा समझ में आती है और दुनिया ये बात जानती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें