अमेरिकी सांसदों से एक नवगठित मुहाजिर (शरणार्थी) समूह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर आरोप लगाया है कि वो देश के अंदर आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहा है। समूह ने ये भी कहा कि आईएसआई की मदद से ही तालिबान तथा अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन कराची पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मैं जाजमऊ हूं, शहीद बेटे की आखिरी बार सूरत देखने को बेचैन हूं’
गुरूवार को अफगानिस्तान में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान समूह ने सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों को एक पत्र के माध्यम में कहा कि आजकल पाकिस्तान वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्ण समर्थन की वजह से आतंकवादी समूहों के लिए एक सुरक्षित स्थान बन गया है।
ये भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में आईएस आतंकी
मुजाहिर के सदस्यों ने फॉरेन अफेयर्स कमेटी के सदन के सदस्यों से मुलाकात की और आईएसआई और आतंकवादी समूहों के बीच के रिश्तों के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि हम डरे हुए हैं क्योंकि जिहादी संगठन आईएसआई के सहयोग से मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने सांसदों को इस बात से भी अवगत कराया कि आईएसआई के सहयोग से अमेरिका और नाटो के लिए महत्वपूर्ण बंदरगाह कराची पर भी आतंकवादी संगठन कब्जा कर सकते हैं।