फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और खाड़ी देशों ने हिजबुल्ला पर लगाए प्रतिबंध, ईरान की टेंशन बढ़ना तय

Thu, 17 May 2018 06:42 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका समेत छह खाड़ी देशों ने ईरान और उसके सहयोगियों पर दबाव बढ़ाने के लिए हिजबुल्ला नेतृत्व पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


अमेरिका और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले टेररिस्ट फाइनेंसिंग एंड टार्गेटिंग सेंटर (टीएफटीसी) ने कहा कि प्रतिबंध हिजबुल्ला की शूरा काउंसिल को निशाना बनाकर लगाए गए हैं, जो लेबनान में शक्तिशाली मिलिशया की फैसला लेने वाली काउंसिल है। 

शिया संगठन हिजबुल्ला के महासचिव हसन नसरल्ला और उप महासचिव नईम कासिम के साथ तीन अन्य शूरा काउंसिल सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन सभी के नाम पर संपत्ति और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्कों के तहत यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, टीएफटीसी के छह खाड़ी देश सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने हिजबुल्ला से संबधित अन्य नौ लोगों और कंपनियों पर भी प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त विभाग ने पहले ही इन्हें काली सूची में डाल रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें