संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि हाल के दिनों में लीबिया के तट पर करीब 220 प्रवासी डूब गये और उसने इतनी बड़ी संख्या में लोगों के डूबने पर हैरानी जताई।
यूएनएचसीआर द्वारा जारी बयान में कल कहा गया कि इस सप्ताह में अलग अलग घटनाओं में इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी डूबे। एजेंसी ने समुद्र में बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का भी आह्वान किया।
एजेंसी ने कहा कि ताजा घटना के बाद इस साल भूमध्य सागर में अब तक मरने वाले प्रवासियों की संख्या एक हजार से अधिक हो गयी है।