फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान में जर्जर स्वास्थ्य संस्थान के जीर्णोद्धार के लिए भारतीय शांतिरक्षकों की तारीफ

Tue, 15 Jan 2019 02:28 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
United Nations - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सेवा दे रहे भारतीय शांतिरक्षकों को युद्ध से तबाह हुए राष्ट्र के एक कस्बे में स्वास्थ्य संस्थान के जीर्णोद्धार प्रयासों के लिए प्रशंसा मिली है। 
विज्ञापन


संस्थान के नवीनीकरण के साथ ही केंद्र में अहम चिकित्सकीय प्रशिक्षण शुरू हो सकेगा। 

बोर स्थित जोंगलेई स्वास्थ्य संस्थान दिसंबर 2013 में शुरू हुए संघर्ष के दौरान हुई तोड़फोड़ के चलते पांच सालों से काम नहीं कर रहा था।

बोर अस्पताल भी खाली पड़ा हुआ था लेकिन उसे फिर से शुरू हुए काफी समय हो गया है जबकि जोंगलेई स्वास्थ्य संस्थान लंबे समय तक बंद ही रहा।

दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनआईएमएसएस) की एक रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण सूडानी सरकार के एक आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र एवं भारतीय शांतिरक्षकों ने केंद्र में पानी की आपूर्ति प्रणाली, जनरेटर एवं लाइटिंग पर काम करने के साथ ही उसकी मरम्मत के लिए बहुत काम किया और चिकित्सकीय सुविधाएं देने के लिए आवश्यक ढांचे को खड़ा किया। 
विज्ञापन


महीने के अंत तक स्वास्थ्य केंद्र 40 लोगों के लिए प्रशिक्षण शुरू कर देगा जो नर्स, आया एवं अन्य स्टाफ की जिम्मेदारियां निभाएंगे। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें