फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर 'जिन्न' का साया! मिला तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई की एक अदालत ने एक आदमी को इस आधार पर तलाक दिलवा दिया है कि उसकी पत्नी पर 'जिन्न' का साया था और वह सेक्स करने से मना कर रही थी।
विज्ञापन


गल्फ न्यूज ने जोडे की पहचान जाहिर किए बगैर कहा है कि लगातार सेक्स करने से इनकार के बाद आखिरकार महिला ने अपने पति से कह दिया कि वह इस मुद्दे पर उसके परिजनों से बात करे।
विज्ञापन


अखबार के अनुसार महिला के परिजनों ने उसके पति को बताया कि महिला पर 'जिन्न' का साया था और उससे छुटकारा पाने की मौलवियों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।

यह जानने के बाद पति ने दुबई की एक शरिया अदालत में तलाक का मुकदमा दर्ज किया।
धोखा

पति के वकील ने अदालत में कहा, "इस महिला और उनके परिवार ने मेरे मुवक्किल के साथ धोखा किया है। उन्हें यह ईमानदारी से बतानी चाहिए थी कि मेरे मुवक्किल की पत्नी पर जिन्न का साया है।"
विज्ञापन


वकील ने कहा, "परेशानी बढ जाने पर मेरे मुवक्किल को इसके बारे में बताया गया। इसलिए इस महिला को कोई मुआवजा नहीं दिया जाना चाहिए।"

शरिया कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी लेकिन पत्नी के भरण-पोषण के लिए पति को 40 हजार दिरहम (करीब 6।65 लाख रुपये) का मुआवजा चुकाने का हुक्म दिया।

गल्फ न्यूज के मुताबिक बाद में दुबई की अपील कोर्ट ने तलाक का फैसला तो कायम रखा लेकिन पति की दलील को मानते हुए मुआवजे की रकम को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें