फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार: दो सिख ग्रंथियों को सजा

Fri, 23 Nov 2012 12:23 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में दो सिख ग्रंथियों को 26-वर्षीय एक वेश्या के साथ उसके मना करने के बावजूद संबंध बनाने के आरोप में कुल बारह साल की कैद की सजा सुनाई है। दोनों अभियुक्तों में से तीस वर्षीय गुरनाम सिंह को सात साल और 36 वर्षीय सुखदेव सिंह को पांच साल की सजा सुनाई गई है। दोनों को बलात्कार के दोषी कैदियों के साथ रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सजा पूरी करने के बाद इन्हें भारत वापस भेज दिया जाएगा। अक्टूबर में इन दोनों अभियुक्तों को एडिनबर्ग स्थित उच्च न्यायालय ने दोषी पाया था। सजा सुनाते हुए जज लॉर्ड पेंटलैंड ने एक महिला को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए साइकिल चालक एलन ह्वाइट की प्रशंसा की।

विवाहित
सजा पाए दोनों ग्रंथी विवाहित हैं और दोनों के ही तीन-तीन बच्चे हैं जो कि भारत में ही रहते हैं। ये दोनों भी हाल ही में स्कॉटलैंड गुरुद्वारे में पाठ कराने के लिए गए थे। पीड़ित युवती ने अदालत को बताया था कि ये लोग उसके पास आए थे और उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


उसका कहना है कि बावजूद इसके इन लोगों ने युवती का पीछा किया और उसे एक नाइट क्लब के पास सुनसान जगह पर ले गए। लॉर्ड पेंटलैंड ने एडिनबर्ग स्थित उच्च न्यायालय को बताया, “अकेले होते हुए भी एलन ने युवती को बचाने की पूरी कोशिश की और उसे सुरक्षित जगह पर ले गए।” गुरनाम सिंह इसके अलावा भी एक और यौन दुर्व्यवहार में दोषी पाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें