इंडोनेशिया में एक हवाई प्रदर्शन के दौरान एक छोटे विमान में आग लग गई और वह एक इमारत पर गिर गया। इस दुर्घटना में दोनों ही पायलटों की मौत हो गई। टीवी चैनलों के फुटेज से पता चला है कि पश्चिमी जावा के बांडुंग में हवाई शो आयोजित किया गया था। परिवहन मंत्रालय ने कहा, ‘सेसना 202 विमान ने आकाश में नियंत्रण खो दिया और इमारत पर गिर गया। विमान पर सवार दोनों पायलटों की हादसे में मौत हो गई।’