फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में तख्तापलट के आरोपी को 1900 साल की सजा देने की मांग

Wed, 17 Aug 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन
विज्ञापन
अमेरिका में रहने वाले तुर्की के धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन के लिए तुर्की के अभियोजनकों ने दो उम्रकैद के साथ 1900 साल सजा देने की मांग की है। गुलेन पर तुर्की सरकार का तख्तापलट करने की साजिश का आरोप है। तुर्की की न्यूज एजेंसी के मुताबिक तुर्की विफल तख्तापलट के बाद से ही गुलेन को मास्टरमाइंड बता रहा है।
विज्ञापन


तुर्की की सरकार ने 15 जुलाई को हुई विफल तख्तापलट की कोशिश के बाद से गुलेन समर्थकों को हिरासत में ले रही है। एनादोलू न्यूज एजेंसी के मुताबिक गुलेने के खिलाफ 2,500 से ज्यादा पेज का आरोप-पत्र दायर किया गया है। आरोप-पत्र में तख्तापलट करने की साजिश रचने के आरोप सहित गुलेन और 111 अन्य लोगों को दान और चंदे से हासिल फंड को अमेरिका ट्रांस्फर करने का भी मुलजिम बताया गया है। 

गुलेन इस वक्त अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहते हैं और तुर्की ने कई बार अमेरिका से गुलेन को तुर्की के हवाले करने की मांग की है। अमेरिक ने गुलेन को तुर्की को सौंपने से इंकार कर दिया है। इसके बाद से तुर्की और अमेरिका का रिश्तों में कड़वाहट बढ़ रही है। हालांकि गुलेन तुर्की द्वारा लगाए जा रहे अपने ऊपर सभी आरोपों से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें