फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुस्लिमों को मिला तुर्की का साथ, 53 छात्रों को मिलेगी यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप

Tue, 03 Oct 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
rohingya
विज्ञापन
तुर्की ने रोहिंग्या मुसलमानों की मदद करने का फैैसला किया है। तुर्की के डिप्टी पीएम हकान काव्यूसोगलू ने कहा कि हमारा देश 53 रोहिंग्या मुसलमान छात्रों को यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप देगा। रोहिंग्या छात्र अब कम्यूनिकेशन, कानून, राजनीति और मानवाधिकार के बारे में तुर्किश यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:  रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने के लिए म्यांमार ने तैयार किया प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी तुर्किश यूनिवर्सिटी में कई रोहिंग्या छात्र पढ़ रहे हैं। काव्यूसोगलू ने रोहिंग्याओं को खाना और स्वास्थ संबंधी सुविधाओं को देने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह हम शरणार्थी कैंपों में मोबाइल हेल्थ क्लीनिक खोलेंगे। 

पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जानिए क्या कहा

आपको बता दें कि म्यामांर के रखाइन प्रांत में सेना की कार्रवाई से प्रभावित होकर 5 लाख रोहिंग्याओं ने बांग्लादेश की तरफ पलायन किया है। और ये शरणार्थी पूरी दुनिया में अपने लिए सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें