फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की: आईएस के आदेश पर 12-14 साल के लड़के ने किया आत्मघाती हमला

Tue, 23 Aug 2016 05:35 AM IST
ऐजेंसी/गाजिआनटेप
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की के दक्षिण गाजिआनटेप शहर में एक विवाह समारोह के दौरान जबरदस्त आत्मघाती हमले में 51 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि यह हमला 12 से 14 साल के बीच के एक लड़के ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आदेश पर किया है।
विज्ञापन


पुलिस उस बाल आत्मघाती हमलावर की पहचान में जुटी है। इस हमले में दूल्हे को भी चोट आई हैं जबकि दुल्हन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति तैयप इर्दोगन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि विवाह समारोह में हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर एक बाल था और उसकी उम्र 12 से 14 के बीच थी।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि मरने वालों ज्यादातर बच्चे और किशोर हैं। सभी 44 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें 18 साल की उम्र के 29 बच्चे हैं। बाल आत्मघाती हमलावर की शिनाख्त होनी बाकी है लेकिन इर्दोगन ने कहा कि आईएस सीरिया से 60 किलोमीटर उत्तर गाजिआनटेप में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह पांच साल से भी लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध की वजह यह शहर शरणार्थियों का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें