अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा के दौरान रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके अंतरराष्ट्रीय सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया। एक ओर उन्होंने अपने विरोधियों की निंदा की और कहा कि अमेरिका-रूस संबंधों को लेकर ‘मूर्ख लोग’ राजनीति कर रहे हैं।
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने इंटरनेट की दुनिया में रखा कदम, तानाशाह किम जोंग बने सबसे पहले यूजर
दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को कभी भी ‘छोटा और मोटा’ नहीं कहेंगे। हनोई से उन्होंने ट्वीट कर कहा कि किम जोंग-उन मुझे ‘बूढ़ा’ कहकर भले ही मेरा अपमान करें लेकिन मैं उन्हें कभी ‘छोटा और मोटा’ नहीं कहूंगा।
हां, मैं उनका दोस्त बनने की काफी कोशिश करता हूं और संभव है कि ऐसा किसी दिन हो जाए।’ गौर करने वाली बात यह है कि एशिया में पांच देशों के दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्विटर पर ज्यादातर शांत थे, लेकिन हनोई में आधिकारिक स्वागत समारोह से पहले ही उन्होंने कई ट्वीट कर माहौल को गरमा दिया।
पढ़ें: किंग जोंग के भाई की हत्या में शामिल थे कोरियाई अधिकारी, सामने आया CCTV फुटेज
उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने संबंधों, चीन द्वारा उत्तर कोरिया केएटमी कार्यक्रम को रोकने के प्रयासों सहित किम जोंग-उन को लेकर व्यंग्यात्मक ट्वीट किए।
पुराना है किम व ट्रंप के बीच वाक युद्ध का सिलसिला
kim jong
माना जा रहा है कि उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया द्वारा हाल ही में खुद को ‘बूढ़ा व्यक्ति’ कहे जाने पर ट्रंप बेहद आहत हैं। उन्होंने इसको उत्तर कोरियाई नेता द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर लिया है।
बता दें कि ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच वाक युद्ध का सिलसिला बीते कई महीनों से चला आ रहा है। छठे परमाणु परीक्षण के बाद तो इसमें और तेजी आ गई है। यहां तक कि ट्रंप किम जोंग-उन को ‘रॉकेट मैन’ तक बता चुके हैं।
रूस के साथ अच्छे संबंध अच्छी बात
अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘नफरत करने वाले और मूर्ख लोगों को कब एहसास होगा कि रूस के साथ अच्छे संबंध अच्छी बात हैं न कि गलत। हमेशा राजनीति करना देश के हित के खिलाफ है।’
उन्होंने आगे लिखा कि मैं उत्तर कोरिया, सीरिया, उक्रेन, आतंकवाद के मसलों को सुलझाना चाहता हूं जिसमें रूस बड़ी मदद कर सकता है।
ट्रंप बोले, उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त करेगा चीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि चीन के नेता शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त करने पर सहमति जताई है। जिनपिंग एटमी हथियार कार्यक्रम के मसले पर उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सख्त कर रहे हैं।